वित्त वर्ष 2024-25 में समस्तीपुर मंडल की बढ़ी आय:समस्तीपुर रेलवे मंडल ने माल ढुलाई मामले में बनाया रिकॉर्ड, पिछले वर्ष की तुलना हुआ अधिक फायदा

वित्त वर्ष 2024-25 में समस्तीपुर मंडल की बढ़ी आय:समस्तीपुर रेलवे मंडल ने माल ढुलाई मामले में बनाया रिकॉर्ड, पिछले वर्ष की तुलना हुआ अधिक फायदा

समस्तीपुर रेल मंडल वित्तीय वर्ष 2024- 25 में यात्री आया से लेकर माल ढुलाई के क्षेत्र में कृतिमान स्थापित किया है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मंगलवार शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान बतलाया कि 2024-25 के दौरान 0.97 मिलियन टन माल लोड किया, जो कि निर्धारित लक्ष्य 0.77 मिलियन टन से अधिक रहा और पिछले वर्ष की तुलना में 34.59% अधिक है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान माल ढुलाई से प्राप्त राजस्व 212.88 करोड़ रहा, जो निर्धारित 172.71 करोड़ के लक्ष्य से अधिक और पिछले वर्ष के 156.29 करोड़ की तुलना में 36.21% अधिक है। माल ढुलाई में वृद्धि, यात्री सेवाओं में बेहतरीन प्रदर्शन वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान मंडल में मक्के की लोडिंग 208 रेक हुई। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 70.49% अधिक है। इस अवधि के दौरान गेहूं की लोडिंग 17 रेक रही, जो पिछले वर्ष के केवल 2 रेक की तुलना में 750% अधिक है। चावल की लोडिंग भी 17 रेक रही, जो पिछले वर्ष 15 रेक की तुलना में 13.33% अधिक है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल में कुल 50.55 मिलियन यात्रियों ने सफर किया, जो निर्धारित लक्ष्य 44.98 मिलियन से अधिक और पिछले वर्ष के 40.55 मिलियन यात्रियों की तुलना में 24.66% अधिक है। इस अवधि के दौरान यात्री राजस्व 1004.86 करोड़ रहा, जो पिछले समान वर्ष के 831.84 करोड़ से 20.80% अधिक है। इससे कुल राजस्व भी 1256.15 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष 1030.25 करोड़ की तुलना में 21.93% की वृद्धि को दर्शाता है। पार्सल सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार समस्तीपुर मंडल ने पार्सल सेवाओं में भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है जिसमें 5.32 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष के 4.40 करोड़ की तुलना में 21% अधिक है। विभिन्न फेस्टिवल्स के दौरान यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था मंडल द्वारा छठ पूजा के बाद 5 से 15 नवंबर 2024 के दौरान 45.56 लाख यात्रियों का प्रबंधन किया गया, जो पिछले वर्ष के 16.73 लाख यात्रियों की तुलना में 172.32% अधिक है।महाकुंभ के दौरान 08 जनवरी से 27 फरवरी तक मंडल ने 139.22 लाख यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान की, जिससे 115.1करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 37 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके अलावा, मोबाइल UTS बुकिंग के माध्यम से 2,660 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 5.51 लाख का राजस्व अर्जित हुआ। टिकट जांच अभियान में सख्ती अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 6.11 लाख यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया और 41.34 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। इस वर्ष विभाग द्वारा कुल 70.65 करोड़ रुपये के स्क्रैप की बिक्री की गई जो कि पिछले वर्ष 2023 -24 की 19.07 करोड़ की तुलना में 370% प्रतिशत अधिक है, जो कि अब तक का सबसे अधिक है। मंडल किसी एक दिन में सबसे अधिक स्क्रैप बिक्री में भी पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में सबसे आगे रहा । इसने एक दिन में 12.11 करोड़ रुपये के स्क्रैप बिक्री का रिकॉर्ड बनाया।मंडल में वित्त वर्ष के दौरान 430 किलोमीटर ट्रैक की जांच कर स्पीड बढ़ाई गई जिससे अब इन ट्रैक पर 100 की स्थान पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चलेंगी। मंडल ने 1200 किलोमीटर कुल ट्रैक में से अब तक लगभग 1000 किलोमीटर से ज्यादा की स्क्रीनिंग कर ली है । समस्तीपुर रेल मंडल वित्तीय वर्ष 2024- 25 में यात्री आया से लेकर माल ढुलाई के क्षेत्र में कृतिमान स्थापित किया है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मंगलवार शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान बतलाया कि 2024-25 के दौरान 0.97 मिलियन टन माल लोड किया, जो कि निर्धारित लक्ष्य 0.77 मिलियन टन से अधिक रहा और पिछले वर्ष की तुलना में 34.59% अधिक है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान माल ढुलाई से प्राप्त राजस्व 212.88 करोड़ रहा, जो निर्धारित 172.71 करोड़ के लक्ष्य से अधिक और पिछले वर्ष के 156.29 करोड़ की तुलना में 36.21% अधिक है। माल ढुलाई में वृद्धि, यात्री सेवाओं में बेहतरीन प्रदर्शन वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान मंडल में मक्के की लोडिंग 208 रेक हुई। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 70.49% अधिक है। इस अवधि के दौरान गेहूं की लोडिंग 17 रेक रही, जो पिछले वर्ष के केवल 2 रेक की तुलना में 750% अधिक है। चावल की लोडिंग भी 17 रेक रही, जो पिछले वर्ष 15 रेक की तुलना में 13.33% अधिक है। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल में कुल 50.55 मिलियन यात्रियों ने सफर किया, जो निर्धारित लक्ष्य 44.98 मिलियन से अधिक और पिछले वर्ष के 40.55 मिलियन यात्रियों की तुलना में 24.66% अधिक है। इस अवधि के दौरान यात्री राजस्व 1004.86 करोड़ रहा, जो पिछले समान वर्ष के 831.84 करोड़ से 20.80% अधिक है। इससे कुल राजस्व भी 1256.15 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष 1030.25 करोड़ की तुलना में 21.93% की वृद्धि को दर्शाता है। पार्सल सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार समस्तीपुर मंडल ने पार्सल सेवाओं में भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है जिसमें 5.32 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो पिछले वर्ष के 4.40 करोड़ की तुलना में 21% अधिक है। विभिन्न फेस्टिवल्स के दौरान यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था मंडल द्वारा छठ पूजा के बाद 5 से 15 नवंबर 2024 के दौरान 45.56 लाख यात्रियों का प्रबंधन किया गया, जो पिछले वर्ष के 16.73 लाख यात्रियों की तुलना में 172.32% अधिक है।महाकुंभ के दौरान 08 जनवरी से 27 फरवरी तक मंडल ने 139.22 लाख यात्रियों को सुगम यात्रा प्रदान की, जिससे 115.1करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 37 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इसके अलावा, मोबाइल UTS बुकिंग के माध्यम से 2,660 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे 5.51 लाख का राजस्व अर्जित हुआ। टिकट जांच अभियान में सख्ती अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक 6.11 लाख यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा गया और 41.34 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। इस वर्ष विभाग द्वारा कुल 70.65 करोड़ रुपये के स्क्रैप की बिक्री की गई जो कि पिछले वर्ष 2023 -24 की 19.07 करोड़ की तुलना में 370% प्रतिशत अधिक है, जो कि अब तक का सबसे अधिक है। मंडल किसी एक दिन में सबसे अधिक स्क्रैप बिक्री में भी पूर्व मध्य रेल के सभी मंडलों में सबसे आगे रहा । इसने एक दिन में 12.11 करोड़ रुपये के स्क्रैप बिक्री का रिकॉर्ड बनाया।मंडल में वित्त वर्ष के दौरान 430 किलोमीटर ट्रैक की जांच कर स्पीड बढ़ाई गई जिससे अब इन ट्रैक पर 100 की स्थान पर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ियां चलेंगी। मंडल ने 1200 किलोमीटर कुल ट्रैक में से अब तक लगभग 1000 किलोमीटर से ज्यादा की स्क्रीनिंग कर ली है ।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *