IPL 2025 Gujarat Titans vs Delhi Capitals Live Cricket Score: आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले में दिल्ली और गुजरात की टीमें आमने सामने हैं। यहां पढ़ें मैच के पल पल का हाल।
IPL 2025 Gujarat Titans vs Delhi Capitals, 35th Match Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दिल्ली 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है तो गुजरात टाइटंस 6 में से 4 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है और आज का मुकाबला जीतकर वे टॉप पर जाना चाहेंगे।
क्या कहते हैं दोनों टीमों के आकंड़े
गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात टाइटंस ने 2 मैचों में जीत हासिल की है, तो 3 मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार भिड़ंत पिछले सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई थी, जहां दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया था।
IPL 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डुप्लेसी, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, टी नटराजन, दुष्मंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।
गुजरात टाइटंस की पूरी टीम
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएट्ज़ी, कगिसो रबाडा, करीम जानत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, कुमार कुशाग्र और जयंत यादव।
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स से फिर भिड़ेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव
Sports – Patrika | CMS
No tags for this post.