गजब स्वाद बा! लिट्टी चोखा खाते ही भोजपुरी बोलने लगा जापानी, यूजर्स बोले- चंपारण मटन-भात भी…

गजब स्वाद बा! लिट्टी चोखा खाते ही भोजपुरी बोलने लगा जापानी, यूजर्स बोले- चंपारण मटन-भात भी…

Litti Chokha In Japan: जापान में लिट्टी चोखा को मिले इस प्यार को देखकर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी का गाना “इंटरनेशनल लिट्टी चोखा…” याद आ रहा है। इस गाने को साल 2004 में गाया था। जापान का एक फोटो सामने आया है जिसमें जापानी आदमी लिट्टी चोखा खाने के बाद भोजपुरी में कैप्शन लिखा है- गजब स्वाद बा! ये आदमी कोई मामूली शख्स नहीं बल्कि जापान का एंबेसडर है। जैसे ही ये फोटो सामने आया उस पर सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन मिल रहे हैं। अब लोग चंपारण मटन-भात खाने की सलाह दे रहे हैं।

जापानी आदमी का लिट्टी चोखा पर रिएक्शन

जापान के एंबेसडर Mr. ONO Keiichi ने बिहार का लिट्टी चोखा खाया। इसके बाद फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। Mr. ONO Keiichi ने लिखा है, “नमस्ते बिहार, आखिरकार विश्व प्रसिद्ध लिट्टी चोखा को खाया। सच में गजब स्वाद बा!”।

इनकी थाली में केवल लिट्टी चोखा नहीं है। बल्कि, लोंगलत्ता (मिठाई), खीर, ठेकुआ आदि भी दिख रहा है। मतलब कि जनाब ने बिहारी थाली का भरपूर आनंद लिया है। आप भी इस तस्वीर को देख सकते हैं। जान लें, Mr. ONO Keiichi जापान की ओर से भारत व भूटान के लिए एंबेसडर हैं।

यहां देखिए फोटो-

लिट्टी चोखा के बाद चंपारण मटन का ऑफर

बिहार का लिट्टी चोखा फेमस है। इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन, इसके अलावा भी कई चीजें हैं जो खा सकते हैं। इसलिए एक यूजर ने लिखा है कि आपको चंपारण मटन और चावल खाना चाहिए। इसका स्वाद भी गजब का है। साथ में यूजर ने मटन चावल वाली फोटो भी शेयर की है जिसे देखकर आपके मुंह में भी पानी आ सकता है।

ये भी पढ़िए- Mehul Choksi: राज बनके विदेशी GF से मिला, फिल्मी स्टाइल में भागा, विदेश में काटी अय्याश जिंदगी…

छोले भटूरे का स्वाद है सबसे बढ़िया

कई यूजर्स को लिट्टी चोखा को मिलता प्यार देखकर जलन हो रही है। एक ऐसे ही यूजर ने लिखा है कि आप छोले भटूरे ट्राय करोगे तो लिट्टी चोखा को भूल जाओगे। किसी ने अपने राज्य के खाने को लेकर लिखा है। जिसको जो चाहे लिखे लेकिन जापान में लिट्टी चोखा को प्यार मिल रहा है। इस पर यूजर भी जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं।

वैसे आपने लिट्टी चोखा कहां पर खाया है? हमें कमेंट करके बताएं। साथ ही ऐसी मजेदार स्टोरीज के लिए आप पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) सेक्शन को पढ़ते रहिए।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *