भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने फेसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। ज्योति ने कहा कि वह जल्द ही किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगी। गुरुवार को फेसर में आयोजित महायज्ञ में ज्योति सिंह ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक निजी पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में एक छात्रा ने उन्हें पवन सिंह की तस्वीर भेंट की। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद थे। ज्योति ने की जन संकल्प यात्रा की शुरुआत ज्योति ने जन संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। खासकर महिलाएं और युवा उनके साथ जुड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ज्योति नबीनगर या काराकाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। उनकी इस घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। ज्योति पहले से ही क्षेत्र में सक्रिय हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने फेसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। ज्योति ने कहा कि वह जल्द ही किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होंगी। गुरुवार को फेसर में आयोजित महायज्ञ में ज्योति सिंह ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एक निजी पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में एक छात्रा ने उन्हें पवन सिंह की तस्वीर भेंट की। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद थे। ज्योति ने की जन संकल्प यात्रा की शुरुआत ज्योति ने जन संकल्प यात्रा की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। खासकर महिलाएं और युवा उनके साथ जुड़ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ज्योति नबीनगर या काराकाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकती हैं। उनकी इस घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। ज्योति पहले से ही क्षेत्र में सक्रिय हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी हैं।
No tags for this post.