Kiran Singh Deo: किरण सिंह देव दोबारा बने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान…

Kiran Singh Deo: किरण सिंह देव दोबारा बने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान…

Kiran Singh Deo: किरण सिंह देव को दोबारा छत्तीसगढ़ बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने इसको लेकर ऐलान किया है। बता दें कि बीजेपी आलाकमान की सहमति के बाद उनके नाम पर मुहर लगी है।

दोबारा बने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष

बता दें कि इससे पहले भी किरण सिंह के पास ही कमान थी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना। क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष के लिए किसी भी दावेदार का नाम सामने नहीं आया था। ऐसे में किरणसिंह देव ही निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बने। उन्हें दूसरा कार्यकाल दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े उनके नाम का ऐलान किया।

किरण सिंह देव ने कही ये बात

प्रदेश अध्यक्ष फिर से बनने के बाद किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा का काम कार्यकर्ता आधारित और कार्यक्रम आधारित होता है। आने वाले वक्त में नगरीय निकाय और पंचायत के चुनाव है। चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है। बता दें कि किरण सिंह देव 2023 में पहली बार विधायक बने थे। इससे पहले वो जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में किरण सिंह देव ने जगदलपुर सीट से 29 हजार 834 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल को हराया था।

BJP New State President

यह भी पढ़े: CG Election 2025: पंचायत और निकाय चुनाव में जातीय समीकरण को साधने में जुटे दल, पदाधिकारियों में कर रही फेरबदल

Kiran Singh Deo: नितिन नबीन बोले – जीत का परचम लहराना है

इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा आने वाले चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को कमल खिलाने का संकल्प लेना है। आज का दिन प्रदेश के लिए बेहद खास है, क्योंकि पूरे देश में सबसे पहले छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। अब कई साथी नई भूमिका में आने वाले हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तरह ही पंचायत चुनाव में भी जीत का परचम लहराना है। पंचायत से लेकर संसद तक जीत का क्रम बरकरार रखना है। वहीं कांग्रेस की ओर से सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया को लेकर कहा कि ये है भाजपा का आंतरिक लोकतंत्र है, जहां पर चुनाव के नाम पर नौटंकी होती है।

Kiran Singh Deo: तीनों ही नामांकन किरण सिंह देव के नाम

राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन आए थे। तीन नामांकन को मैंने पढ़ा। ऐसा लगा कि अलग-अलग नाम के होंगे, लेकिन तीनों नामांकन एक ही व्यक्ति के किरण सिंहदेव के थे। जानकारी के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया के दौरान सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहें। इस समारोह में साय मंत्रिमंडल के सदस्य, बीजेपी सांसद और विधायक भी शामिल हुए।

BJP New State President

CM साय ने किया ट्वीट

CM साय ने ट्वीट कर कहा कि किरण सिंह देव आपको पुनः प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कोटिश: बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और दोगुनी ऊर्जा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

ये चुने गए राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

1. विष्णुदेव साय 
2. विजय शर्मा 
3. अरुण साव 
4. तोखन साहू 
5. केदार कश्यप 
6. सरोज पांडेय 
7. बृजमोहन अग्रवाल 
8. विक्रम उसेंडी 
9. लता उसेंडी 
10. संतोष पांडेय 
11. विजय बघेल 
12. पुन्नुलाल मोहिले 
13. दयालदास बघेल 
14. खूबचंद पारख 
15. ननकीराम कंवर
16. राजा देवेंद्र प्रताप सिंह
17. रूपकुमारी चौधरी

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *