Mahindra XUV 400 EV पर मिल रही है भारी छूट; 456 KM रेंज, मिलते हैं ये फीचर्स

Mahindra XUV 400 EV पर मिल रही है भारी छूट; 456 KM रेंज, मिलते हैं ये फीचर्स

Mahindra XUV 400 EV Discount: भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इस फरवरी 2025 में अपनी इलेक्ट्रिक कार XUV 400 पर 4 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। चलिए जानते हैं इस कार की कीमत, खासियत और डिस्काउंट से जुड़ी डिटेल के बारे में।

2024 मॉडल के लिए है स्पेशल छूट

यह छूट 2024 मॉडल के बचे हुए स्टॉक को खत्म करने के लिए दी जा रही है। यह ऑफर XUV 400 के टॉप दो EL Pro वेरिएंट्स पर लागू है। जबकि 2025 में बने मॉडल पर Rs 2.50 लाख की छूट उपलब्ध है।

XUV 400 की कीमत और नए वेरिएंट

XUV 400 की एक्स-शोरूम कीमत 16.74 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। महिंद्रा ने XUV 400 का नया PRO वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें EC PRO और EL PRO वर्जन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Maruti की Nexa कारों पर इस फरवरी मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर कितनी छूट?

नया डैशबोर्ड और मॉडर्न डिजाइन

नए XUV 400 में डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को मॉडर्न रूप में अपडेट किया गया है। अब पैसेंजर साइड पर स्टोरेज की जगह पियानो ब्लैक इनसर्ट दिया गया है। XUV 400 में 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- 2025 KTM 390 Adventure बाइक लॉन्च, नए अपग्रेड्स के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

बैटरी पैक और रेंज

XUV 400 में दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं। जिसमें 34.5 kWh बैटरी (375 किमी रेंज) और 39.4 kWh बैटरी (456 किमी रेंज) शामिल हैं।

जल्द आएगी XUV3XO EV

महिंद्रा XUV 400 EV को आने वाली XUV3XO EV से रिप्लेस किये जाने की उम्मीद है, जो एक सब-4 मीटर SUV होगी। XUV3XO EV को कंपनी खासकर शहर के हिसाब से डिजाइन करेगी, जिससे गाड़ी को चलाने में दिक्कत नहीं होगी। इसे सस्ती कीमत पर SUV जैसे फीचर्स के साथ लाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- Maruti की इस कार ने किया सेगमेंट पर कब्जा! जनवरी में रही देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *