लम्बे इंतजार के बाद गहमागहमी के माहौल में भरे फार्म
politics news : बारां. लम्बे इंतजार के बाद बाद भाजपा संगठन पर्व के तहत बारां भाजपा जिलाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया रविवार को एनटीपीसी अन्ता के गेस्ट हाउस में शुरु की गई। यहां जिलाध्यक्ष पद के लिए फार्म भरे गए। इस दौरान कुछ विवादास्पद स्थित भी बनी। हालांकि संगठन की ओर से फार्म भरने की कोई अधिकृत सूचना जारी नही की बताई गई थी। सोमवार को जिले को भाजपा का नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
दो से तीन तक तय था आवेदन का समय
सूत्रों ने बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे से तीन बजे तक जिलाध्यक्ष पद के लिए फार्म भरने का समय तय किया गया था। एनटीपीसी के गेस्ट हाउस में जयपुर से आए प्रभारी बीपी सारस्वत, लोकसभा क्षेत्र के बारां झालावाड़ पर्यवेक्षक छगन माहुर मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि जब एक बजे करीब एक इच्छुक आवेदनकर्ता ने फार्म भरने के लिए कहा तो उससे कहा गया कि फार्म में प्रस्तावक के रुप में मण्डल अध्यक्ष तथा मण्डल प्रतिनिधि के हस्ताक्षर जरूरी हैं। सूत्रों ने यहां तक बताया कि सुबह ही 16 मण्डल के अध्यक्षों तथा प्रतिनिधियों को बुलाकर खाली आवेदनों पर साइन करवा लिए गए थे। ऐसे में प्रस्तावक के रूप रुप में वह दूसरे किसी के भी फार्म पर साइन नही कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में कोई इच्छुक फार्म नही भर पा रहा था।
जिले के तीन विधायक रहे मौजूद
दोपहर बाद पूर्व जिलाध्यक्ष आनन्द गर्ग भी गेस्ट हाउस पहुंचे जिन्हें परिसर के गेट पर ही रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने प्रभारी को इस बारे सूचित कर गेस्ट हाउस के अन्दर पहुंचे। जिलाध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अन्ता विधायक कंवरलाल मीणा, किशनगंज विधायक ललित मीणा तथा बारां अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा भी पहुंचे थे। इस दौरान एक आवेदनकर्ता के तो करीब 150 से अधिक सर्मथकों की मौजूदगी भी बताई गई।
शिकायत के बाद सुनी फरियाद
जिलाध्यक्ष चुनाव के लिए प्रभारी के रुप में जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा भी गेस्ट हाउस पहुंचे। लेकिन वह शाम को करीब 5 बजे पहुंचे। कुछ इच्छुक कार्यकर्ताओं ने उनसे शिकायत की। तब उन्होंने बिना प्रस्तावक के ही फार्म भरकर देने को कहा। इसके बाद करीब आधा दर्जन से अधिक आवेदनकर्ताओं ने फार्म भरकर दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्वाचन के मामले में जयुपर से आए प्रभारी रामचरण बोहरा तथा बीपी सारस्वत के मोबाइल नंबर नो रिप्लाई ही आते रहे।
इन्होंने भरे फार्म
जिलाध्यक्ष पद के लिए फार्म भरने वालो में वर्तमान जिलाध्यक्ष नन्दलाल सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ङ्क्षसह सिकरवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जयेश गालव, भानुप्रताप ङ्क्षसह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष महावीर नामा, मुकेश केरवालिया, भीमराज चौधरी, पूर्व उप जिला प्रमुख राजकुमार नागर द्वारा फार्म भरने की जानकारी मिली है। सभी के विड्रो फार्म भी साथ ही भरवाए गए है। इनमें से पांच जनों ने प्रस्तावकों के साथ फार्म भरने की बात कही है।
सुबह 9 बजे पर नजर
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल सुमन ने बताया कि नए जिलाध्यक्ष की घोषणा सोमवार को सुबह 9 बजे अन्ता में विधायक कार्यालय पर की जाएगी। भाजपा संगठन के नियमानुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष पद के लिए अमान्य माना गया है।
No tags for this post.