अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक मीडिया कर्मी ने सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने टक्कर मार दी। आमने सामने की टक्कर में मीडिया कर्मी की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और मीडिया कर्मी को तत्काल मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी होने पर अन्य मीडिया कर्मी और परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव से होली खेलकर लौट रहे थे वापस गांधीपार्क थाना क्षेत्र निवासी शीलेंद्र कुमार एक मीडिया कर्मी थे। वह दैनिक जागरण संस्थान में बतौर फोटो जर्नलिस्ट काम कर चुके थे और वर्तमान में एक अन्य मीडिया संस्थान में काम कर रहे थे। होली के दिन शुक्रवार को वह अपने गांव गए थे। गांव में परिवार जनों से मिलकर होली खेलने के बाद वह दोपहर 2 बजे के आसपास वापस अपने घर नौरंगाबाद की ओर लौट रहे थे। रास्ते में पनेठी की ओर से आने के दौरान धनीपुर मंडी से नौरंगाबाद के बीच में ईको कार ने उन्हें टक्कर मारा। टक्कर के कारण शीलेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य कई वाहनों को भी मारे टक्कर मीडिया कर्मी को टक्कर मारने वाली ईको कार ने उनके अतिरिक्त अन्य कई वाहनों को भी टक्कर मारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ईको चालक ने अन्य कई बाइक सवारों को भी टक्कर मारी, जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मीडिया कर्मी के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अकराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार के लोगों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं आरोपी ईको चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
No tags for this post.