सैफ अली खान चाकूबाजी मामला: सैफ अली खान चाकूबाजी मामले में ताजा जानकारी सामने आई है, जिसमें मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता पर उनके घर के अंदर हमला करने के सिलसिले में एक महिला को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें: Sensex 824 अंक लुढ़ककर 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा, Donald Trump से जुड़ा है कारण
पश्चिम बंगाल से महिला को गिरफ्तार किया
मुंबई पुलिस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तलाशी अभियान चलाया और अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक जांच में पता चला है कि हमले के लिए मुंबई में पूर्व में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम महिला के नाम पर पंजीकृत था। मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंची। पश्चिम बंगाल पुलिस के एक सूत्र ने बताया, ‘‘सैफ अली पर हमला मामले में मुंबई पुलिस ने नदिया जिले के छपरा से एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड का आवेदन कर सकती है।”
इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा को जन्मदिन की बधाई दी
महिला बांग्लादेशी शरीफुल फकीर की परिचित
महिला का नाम खुखुमोनी जहांगीर शेख है और वह गिरफ्तार बांग्लादेशी शरीफुल फकीर की परिचित है। सूत्र ने बताया, ‘‘फकीर सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए अवैध रूप से भारत में घुसा था और इस महिला के संपर्क में आया। महिला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की रहने वाली है।” मुंबई में सैफ के बांद्रा स्थित उनके घर पर हमलावर ने 16 जनवरी को उन पर चाकू से छह बार वार किया था। सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। उन्हें 21 जनवरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood
No tags for this post.