NEET-UG 2025 को लेकर अभी तक कोई भी तारीख घोषित नहीं की गई है। रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी एजुकेशन मिनिस्ट्री और कैंडिडेट्स दोनों ही के लिए मुश्किल बनी हुई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम सिलेबस को लेकर ऑनलाइन नोटिस (बुलेटिन) 30 दिसंबर को जारी किया था है। लेकिन इसके लिए कोई नया लिंक जारी नहीं किया, बल्कि पुराने बुलेटिन लिंक को ही रि-डायरेक्ट किया गया है। NEET-UG रजिस्ट्रेशन में हो रही देरी से NTA पर भी सवाल उठ सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एजुकेशन मिनिस्ट्री से जुड़े अधिकारियों ने भी इसको लेकर चिंता जताई है और कहा है- ‘अगर परीक्षा में देरी होती है, तो ये NTA की पारदर्शिता पर भी सवाल होगा। NTA कैसे इस तरह कि स्थिति को ठीक करेगा। इससे एजेंसी पर भी सवाल उठेगा और उसकी खामियां भी सामने आ जाएंगी।’ नवंबर में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होनी चाहिए थी पूरी NEET-UG के रजिस्ट्रेशन आमतौर पर नवंबर में शुरू कर दिए जाते थे और मई में इसकी परीक्षा होती थी। कोविड-19 के बाद NEET-UG रजिस्ट्रेशन की तारीखें धीरे-धीरे दिसंबर तक पहुंच गईं और इस साल (2025) जनवरी के 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। इससे एजेंसी पर भी सवाल उठाए जा सकते हैं। 2019 से अब तक कब-कब हुए रजिस्ट्रेशन और परीक्षाएं NTA ने अब तक रजिस्ट्रेशन की कोई भी तारीख घोषित नहीं की है। 30 दिसंबर को NTA ने NEET-UG का नया सिलेबस जारी किया और 15 जनवरी को एक नया नोटिफिकेशन जारी कर NEET-UG में अपार आईडी को कंपलसरी बना दिया। NTA ने अपने नोटिफिकेशन में कहा- अपार आईडी जोड़ने से परीक्षा को पारदर्शी बनाना आसान होगा। 25 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स होंगे शामिल साल 2024 में 24 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और ये परीक्षा दी थी। इनमें लगभग 10 लाख से ज्यादा छात्र और 13 लाख से ज्यादा छात्राएं शामिल थीं और 24 छात्र थर्ड जेंडर के भी थे। यदि साल 2025 की बात करें तो 24-30 लाख छात्र फिर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएंगे लेकिन रजिस्ट्रेशन में होने वाली देरी परीक्षा की तैयारियों को प्रभावित कर सकती है। एजुकेशन मिनिस्ट्री से जुड़े अधिकारी के मुताबिक, ‘रजिस्ट्रेशन में यदि देरी होगी तो एजेंसी के भरोसे पर सवाल उठेंगे। जितनी देरी से एग्जाम डेट्स अनाउंस होंगी, उतनी ही देरी एग्जाम सेंटर की बुकिंग और सिक्योरिटी में भी होगी। ये एक चिंताजनक विषय है। NTA की पारदर्शिता पर भी उठेंगे सवाल एजुकेशन मिनिस्ट्री से जुड़े अधिकारी ने परीक्षा की पारदर्शिता पर भी सवाल उठने की बात कही और का है कि कम समय में क्या NTA सही तरीके से परीक्षा आयोजित करवा पाएगा। दरअसल, साल 2024 में NEET-UG पेपर लीक हुआ था। कई सेंटर्स पर पेपर बांटने में भी देरी हुई थी। 6 मई को ही पेपर लीक की बात कही गई थी। तब NTA ने ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर पेपर लीक से इनकार किया था। रिजल्ट घोषित होने के बाद सीबीआई ने जब याचिकाओं पर सुनवाई की और जांच हुई तो पेपर लीक का पूरा मामला सामने आया। देरी की वजह से कैंडिडेट्स हो रहे प्रभावित NEET-UG रजिस्ट्रेशन को लेकर अभी कोई भी नोटिफिकेशन नहीं आया है। कैंडिडेट्स को अभी जानकारी ही नहीं है कि उनकी परीक्षा कब होगी। इसके साथ ही ये वे कैंडिडेट्स हैं जो बोर्ड एग्जाम (क्लास 12वीं), JEE की भी तैयारी कर रहे हैं, तब उनके पास दोनों ही परीक्षाओं में ज्यादा समय नहीं बचा है और इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। इसमें समस्या की बात NTA कब परीक्षा करवाएगी ये नहीं है, बल्कि कैंडिडेट्स का रजिस्ट्रेशन कब होगा ये है। NTA को जल्दी ही परीक्षा करवानी चाहिए तभी वो कैंडिडेट्स का भरोसा जीत पाएगा। वहीं, NTA ने अपनी सफाई में कहा- 2025 में NEET-UG को पूरी पारदर्शिता के साथ करवाया जाएगा। NEET-IIT एकेडमी डायरेक्टर शुभम रॉय बताते हैं ‘NEET-UG रजिस्ट्रेशन में NTA की मंशा भले ही बीते सालों की गलतियों से बचने की हो लेकिन इससे कैंडिडेट्स प्रभावित होंगे, क्योंकि जब तक कंप्लीट नोटिफिकेशन नहीं आता तब तक कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहती है और इसका असर कैंडिडेट्स के परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है।’ NTA ने कहा, पेन-पेपर मोड पर ही होगी परीक्षा NTA ने 16 जनवरी को NEET-UG पेपर मोड को लेकर भी एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें ये कहा गया है कि परीक्षा पेन-पेपर मोड से ही होगी। साल 2024 में NEET-UG पेपर लीक होने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि साल 2025 में परीक्षा CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड हो सकती है। NEET-UG एंट्रेंस को लेकर पूर्व ISRO प्रमुख के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक हाई लेवल कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी को एंट्रेंस में सुधार करने का काम सौंपा गया था। इस कमेटी ने सरकार यानी NTA के सामने पेपर ऑनलाइन मोड पर करवाने का प्रस्ताव भी रखा था। लेकिन नोटिफिकेशन के मुताबिक इसे अभी पेन-पेपर मोड पर ही करवाया जाएगा। एजुकेशन मिनिस्ट्री के अधिकारी के मुताबिक ‘पेन-पेपर मोड पर करवाना इसलिए ज्यादा सही होगा क्योंकि NEET में कैंडिडेट्स ज्यादा होते हैं। बता दें कि इस साल JEE मेन्स के लिए 13 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं पिछले साल NEET-UG की परीक्षा में 24 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स बैठे थे। NEET-IIT एकेडमी डायरेक्टर शुभम रॉय कहते हैं, ‘ये सच है कि इतने सारे कैंडिडेट्स को ऑनलाइन मोड पर एग्जाम करवाना बगैर किसी पूर्व तैयारी के संभव नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं कि ये ऑनलाइन करवाया ही नहीं जा सकता। जल्दी ही NTA इसे ऑनलाइन मोड पर करवाने का प्रयास करेगा और तभी ये परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी बन पाएगी। 25 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स की एक शिफ्ट में परीक्षा पॉसिबल नहीं JEE में हर साल लगभग 8 से 10 लाख कैंडिडेट्स बैठते हैं और इस साल ये रजिस्ट्रेशन 13 लाख से ज्यादा हैं। वहीं NEET-UG 2024 देश की सबसे बड़ी परीक्षा है और बीते साल लगभग 24 लाख कैंडिडेट्स इस परीक्षा में बैठे थे। वहीं सूत्रों कि मानें तो इस साल ये नंबर 28-30 लाख तक जा सकता है। इतने बड़े पेपर को पेन-पेपर मोड पर करना बहुत मुश्किल है। NEET-IIT अकेडमी डायरेक्टर शुभम रॉय कहते हैं, जितनी देरी से परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होगा, उतनी ही इसकी पारदर्शिता प्रभावित होगी। पेन-पेपर मोड पर परीक्षा कराना आसान नहीं होता है और ऐसे में सेंटर जितनी देरी से डिसाइड होंगे उतनी ही सेंटर की सिक्योरिटी में कमी होगी। वहीं, नाम नहीं बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा, ऑनलाइन परीक्षा करवाने पर एक शिफ्ट में लगभग 1.5 लाख कैंडिडेट्स की ही एक साथ परीक्षा करवाई जा सकती है। ऐसे में 25 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स की परीक्षा एक साथ, एक ही शिफ्ट में करवाना संभव नहीं है। इसके लिए भरोसेमंद सेंटर ढूंढना भी आसान नहीं होगा। अधिकारी ने कहा, ‘शहरी क्षेत्रों में रहने वाले और पले-बढ़े कैंडिडेट्स यूजर फ़्रेंडली हैं यानी उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी है और वे कई बार इसका गलत यूज भी करते हैं और फैक एग्जाम भी देते हैं। जबकि ग्रामीण स्कूलों और क्षेत्रों के कैंडिडेट्स कंप्यूटर की उतनी जानकारी नहीं है। इन सबसे बड़ी बात ये है कि तीन महीने पहले अगर परीक्षा का मोड बदल दिया जाता है, तो इससे कैंडिडेट्स को नुकसान होगा।’ NTA ने अपने नोटिफिकेशन में रजिस्ट्रेशन को लेकर अभी तारीखों की घोषणा नहीं कि है। इसके साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि फरवरी के शुरुआती हफ्ते में रजिस्ट्रेशन की तारीख जारी की जा सकती है। ये खबर भी पढ़ें… NEET UG पेन और पेपर से होगा:NTA सिंगल डे-सिंगल शिफ्ट में परीक्षा लेगा; अभी तक डेट घोषित नहीं NEET UG परीक्षा इस साल भी पेन एंड पेपर मोड में होगी। NTA ने इसका नोटिस जारी कर दिया है। एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में होगा। पिछले साल 23 लाख स्टूडेंट्स अपियर हुए थे। बता दें कि NTA ने अभी तक एग्जाम की डेट घोषित नहीं की है। पूरी खबर पढ़ें… MP PCS 2022, टॉप 10 में 6 लड़कियां:देवास की दीपिका ने पांचवे अटेंप्ट में टॉप किया, किसान के बेटे आदित्य बनेंगे डिप्टी कलेक्टर मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट सर्विस एग्जाम 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। देवास की दीपिका पाटीदार एग्जाम में टॉपर रही हैं। इनके अलावा 6 लड़कियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। ये एग्जाम 456 पदों के लिए हुआ था। फिलहाल 394 कैंडिडेट्स का चयन किया गया है। पूरी खबर पढ़ें..
No tags for this post.