झारखंड के विभिन्न इलाकों में गुरुवार की रात 10.45 बजे के बाद परंपरागत विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। इससे पहले महिलाओं ने पूजा अर्चना कर होलिका को हल्दी, चावल, बूट झंगरी और गेहूं की बालियां अर्पित किया। धूप-दीप जलाएं। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान से होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। कई जगहों पर बड़े सामुदायिक आयोजन भी हुए। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और बधाई दी। अब शनिवार को होली मनाई जाएगी। हालांकि कई जगहों पर शुक्रवार को भी होली का आयोजन किया गया और लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। हजारों लोगों ने एक साथ ‘होली है’ का जयघोष किया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। लोग होली के गीतों पर जमकर नाचे। बच्चों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और पिचकारी से होली खेली। नारियल बादाम तेल त्वचा पर लगाएं
स्किन स्पेशलिस्ट डॉ राजीव ठाकुर के अनुसार, अगर होली खेलने से पहले स्कीन की सही तरह से देखरेख न की जाए तो इससे त्वचा को नुकसान तो होता ही है, एलर्जी भी हो जाती है। त्वचा को रंगों से बचाने के लिए शरीर पर नारियल, बादाम या तिल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रोटेक्टिव लेयर बन जाता है और नुकसान नहीं होता है। त्वचा पर ड्राइनेस ना हो, इसके लिए पानी पीते रहे। कोहनी, घुटने और पैरों पर खास तौर से घी या तेल लगाइए। होठों पर लिप बम या घी लगा लें। होली खेलने के बाद बहुत ज्यादा देर बैठे रहने से परहेज करें। चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात
इधर, होली को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। गुरुवार शाम से ही चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है। सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। टाइगर मोबाइल और सीसीआर वैन के जवानों को 24 घंटे ड्यूटी पर रखा गया है। हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अश्लील और भड़काऊ गाने बजाने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भीड़-भाड़ वाले जगह, धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात करें। चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त करें और निगरानी रखें। शरारती तत्व पर पैनी नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। झारखंड के विभिन्न इलाकों में गुरुवार की रात 10.45 बजे के बाद परंपरागत विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। इससे पहले महिलाओं ने पूजा अर्चना कर होलिका को हल्दी, चावल, बूट झंगरी और गेहूं की बालियां अर्पित किया। धूप-दीप जलाएं। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान से होलिका की परिक्रमा कर परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। कई जगहों पर बड़े सामुदायिक आयोजन भी हुए। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और बधाई दी। अब शनिवार को होली मनाई जाएगी। हालांकि कई जगहों पर शुक्रवार को भी होली का आयोजन किया गया और लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। हजारों लोगों ने एक साथ ‘होली है’ का जयघोष किया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। लोग होली के गीतों पर जमकर नाचे। बच्चों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया और पिचकारी से होली खेली। नारियल बादाम तेल त्वचा पर लगाएं
स्किन स्पेशलिस्ट डॉ राजीव ठाकुर के अनुसार, अगर होली खेलने से पहले स्कीन की सही तरह से देखरेख न की जाए तो इससे त्वचा को नुकसान तो होता ही है, एलर्जी भी हो जाती है। त्वचा को रंगों से बचाने के लिए शरीर पर नारियल, बादाम या तिल का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्रोटेक्टिव लेयर बन जाता है और नुकसान नहीं होता है। त्वचा पर ड्राइनेस ना हो, इसके लिए पानी पीते रहे। कोहनी, घुटने और पैरों पर खास तौर से घी या तेल लगाइए। होठों पर लिप बम या घी लगा लें। होली खेलने के बाद बहुत ज्यादा देर बैठे रहने से परहेज करें। चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात
इधर, होली को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। गुरुवार शाम से ही चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है। सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रहे हैं। टाइगर मोबाइल और सीसीआर वैन के जवानों को 24 घंटे ड्यूटी पर रखा गया है। हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अश्लील और भड़काऊ गाने बजाने वालों पर तुरंत कार्रवाई होगी। शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भीड़-भाड़ वाले जगह, धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल तैनात करें। चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस लगातार गश्त करें और निगरानी रखें। शरारती तत्व पर पैनी नजर रखते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।
No tags for this post.