जमुई में रेलकर्मी की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के बसमता गांव निवासी दर्शन यादव(55) के रूप में हुई है। वह 11 मार्च को होली मनाने घर आए थे। मंगलवार को ड्यूटी पर लौटने से पहले वह अपने भांजे के साथ झाझा के धमना में रिश्तेदार से मिलने गए थे। भांजे ने बताया कि वापसी के दौरान बोड़वा के पास दर्शन यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं और हालत गंभीर हो गई। परिजनों को सूचना देकर उन्हें तुरंत झाझा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे बेटे संजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता टाटा रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी थे। वह ड्यूटी पर लौटने की तैयारी में थे। खबर सुनते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। जमुई में रेलकर्मी की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलहर थाना क्षेत्र के बसमता गांव निवासी दर्शन यादव(55) के रूप में हुई है। वह 11 मार्च को होली मनाने घर आए थे। मंगलवार को ड्यूटी पर लौटने से पहले वह अपने भांजे के साथ झाझा के धमना में रिश्तेदार से मिलने गए थे। भांजे ने बताया कि वापसी के दौरान बोड़वा के पास दर्शन यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टियां होने लगीं और हालत गंभीर हो गई। परिजनों को सूचना देकर उन्हें तुरंत झाझा रेफरल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे बेटे संजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता टाटा रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी थे। वह ड्यूटी पर लौटने की तैयारी में थे। खबर सुनते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
No tags for this post.