बिहार राज्य की मार्शल आर्ट प्रतिभा में एक नया नाम उभर कर सामने आया है। नालंदा की होनहार बेटी संध्या रानी ने पटना के खेल भवन में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर और अंडर-21 कराटे प्रतियोगिता में 4 पदक जीतकर न केवल अपने जिले का नाम रोशन किया, बल्कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना टिकट पक्का कर लिया है। एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के मुख्य प्रशिक्षक व बिहार टीम के कोच रेंसी राकेश राज के अनुसार, इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नालंदा की एकमात्र महिला प्रतिनिधि के रूप में संध्या रानी ने अपनी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीनियर-50 किलोग्राम भार वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक और सीनियर महिला काता में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा, अंडर-21 वर्ग में भी उन्होंने महिला काता में स्वर्ण और -50 किलोग्राम भार वर्ग कुमिते में रजत पदक जीता। 27 से 29 मार्च तक हैदराबाद में सीनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता पटना जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के अध्यक्ष डॉ. रविचंद्र कुमार ने बताया कि संध्या रानी का चयन आगामी सीनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो 27 से 29 मार्च तक हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एकेडमी के निदेशक संजय कुशवाहा, जिला कराटे संघ के सचिव क्योशी संजय खड़गी, न्यूरोसर्जन डॉ. राजीव कुमार रंजन, नालंदा कॉलेज के राजनीतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत लाल, कोच ऋषिकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने संध्या रानी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बिहार राज्य की मार्शल आर्ट प्रतिभा में एक नया नाम उभर कर सामने आया है। नालंदा की होनहार बेटी संध्या रानी ने पटना के खेल भवन में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर और अंडर-21 कराटे प्रतियोगिता में 4 पदक जीतकर न केवल अपने जिले का नाम रोशन किया, बल्कि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी अपना टिकट पक्का कर लिया है। एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के मुख्य प्रशिक्षक व बिहार टीम के कोच रेंसी राकेश राज के अनुसार, इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नालंदा की एकमात्र महिला प्रतिनिधि के रूप में संध्या रानी ने अपनी श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीनियर-50 किलोग्राम भार वर्ग कुमिते में स्वर्ण पदक और सीनियर महिला काता में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा, अंडर-21 वर्ग में भी उन्होंने महिला काता में स्वर्ण और -50 किलोग्राम भार वर्ग कुमिते में रजत पदक जीता। 27 से 29 मार्च तक हैदराबाद में सीनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता पटना जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के अध्यक्ष डॉ. रविचंद्र कुमार ने बताया कि संध्या रानी का चयन आगामी सीनियर राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो 27 से 29 मार्च तक हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर एकेडमी के निदेशक संजय कुशवाहा, जिला कराटे संघ के सचिव क्योशी संजय खड़गी, न्यूरोसर्जन डॉ. राजीव कुमार रंजन, नालंदा कॉलेज के राजनीतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत लाल, कोच ऋषिकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने संध्या रानी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
No tags for this post.