रेलवे ने होली के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में जाने वाले प्रवासी कामगारों के लिए विशेष व्यवस्था की है। त्योहार के बाद यात्रियों की वापसी को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेगी। सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 05507, 16 मार्च को शाम 7 बजे सहरसा से रवाना होगी। यह अगले दिन रात सवा दो बजे अमृतसर पहुंचेगी। पटना से हैदराबाद के लिए ट्रेन नंबर 03253 17 और 28 मार्च को दोपहर 3 बजे चलेगी। यह तीसरे दिन सुबह साढ़े तीन बजे हैदराबाद पहुंचेगी। दरभंगा से अजमेर के दौराई के लिए 05273 स्पेशल ट्रेन 22 और 29 मार्च को दोपहर सवा 1 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात साढ़े 10 बजे दौराई पहुंचेगी। बीकानेर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन 04723, 15 और 22 मार्च को बीकानेर से सुबह साढ़े 5 बजे चलेगी। यह पाटलिपुत्र स्टेशन होते हुए तीसरे दिन सुबह 3.40 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। पटना-गया रूट पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। पटना से 31 मार्च तक रोजाना सुबह 10.30 बजे और शाम 6:10 बजे गया के लिए ट्रेनें चलेंगी। गया से सुबह 7:10 बजे और दोपहर 2:10 बजे पटना के लिए ट्रेनें उपलब्ध होंगी। होली पर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता से बड़ी संख्या में लोग अपने घर आए हैं। शनिवार से उनकी वापसी शुरू होगी। बिहार की ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। रेलवे ने होली के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में जाने वाले प्रवासी कामगारों के लिए विशेष व्यवस्था की है। त्योहार के बाद यात्रियों की वापसी को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेगी। सहरसा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 05507, 16 मार्च को शाम 7 बजे सहरसा से रवाना होगी। यह अगले दिन रात सवा दो बजे अमृतसर पहुंचेगी। पटना से हैदराबाद के लिए ट्रेन नंबर 03253 17 और 28 मार्च को दोपहर 3 बजे चलेगी। यह तीसरे दिन सुबह साढ़े तीन बजे हैदराबाद पहुंचेगी। दरभंगा से अजमेर के दौराई के लिए 05273 स्पेशल ट्रेन 22 और 29 मार्च को दोपहर सवा 1 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात साढ़े 10 बजे दौराई पहुंचेगी। बीकानेर-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन 04723, 15 और 22 मार्च को बीकानेर से सुबह साढ़े 5 बजे चलेगी। यह पाटलिपुत्र स्टेशन होते हुए तीसरे दिन सुबह 3.40 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। पटना-गया रूट पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। पटना से 31 मार्च तक रोजाना सुबह 10.30 बजे और शाम 6:10 बजे गया के लिए ट्रेनें चलेंगी। गया से सुबह 7:10 बजे और दोपहर 2:10 बजे पटना के लिए ट्रेनें उपलब्ध होंगी। होली पर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता से बड़ी संख्या में लोग अपने घर आए हैं। शनिवार से उनकी वापसी शुरू होगी। बिहार की ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।
No tags for this post.