हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (7 फरवरी) को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 197 अंक की गिरावट के साथ 77,860 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 43 अंक लुढ़ककर 23,559 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट रही। निफ्टी के 28 शेयरों में तेजी और 23 में गिरावट रही। NSE सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो, निफ्टी मेटल में 2.66%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.97% और निफ्टी ऑटो में 0.69% की तेजी रही। निफ्टी FMCG में 1.30%, सरकारी बैंकों के शेयर में 1.38% और निफ्टी मीडिया में 1.01% की गिरावट रही।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार शेयर बाजार में गुरुवार (6 फरवरी) को गिरावट रही। सेंसेक्स 213 अंक गिरकर 78,058 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 92 अंक की गिरावट रही, ये 23,603 बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 गिरावट के साथ बंद हुए जबकि 20 में तेजी रही। सेक्टोरल इंडाइसेज की बात करें तो, निफ्टी रियल्टी में सबसे ज्यादा 2.19% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.82% की गिरावट रही। ऑटो और FMCG करीब 1% नीचे बंद हुए। वहीं, फार्मा और प्राइवेट बैंकों के शेयर में मामूली तेजी रही।
सेंसेक्स 197 अंक गिरकर 77,860 पर बंद:निफ्टी 43 अंक नीचे 23,559 पर आया, मेटल शेयर्स सबसे ज्यादा 2.66% चढ़े
![सेंसेक्स 197 अंक गिरकर 77,860 पर बंद:निफ्टी 43 अंक नीचे 23,559 पर आया, मेटल शेयर्स सबसे ज्यादा 2.66% चढ़े सेंसेक्स 197 अंक गिरकर 77,860 पर बंद:निफ्टी 43 अंक नीचे 23,559 पर आया, मेटल शेयर्स सबसे ज्यादा 2.66% चढ़े](https://www.mahanagarstambh.com/wp-content/uploads/2025/02/360-1_1738926445-xLyjsh.jpeg)