हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 24 जनवरी को सेंसेक्स 329 अंक की गिरावट के साथ 76,190 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 113 अंक की गिरावट रही, ये 23,092 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1142 अंक की गिरावट के साथ 50,107 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 31 में गिरावट और 19 में तेजी रही। जबकि,एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.60% की गिरावट रही।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर का IPO 29 जनवरी को ओपन होगा
डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 29 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 31 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 5 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 23 जनवरी को सेंसेक्स 115 अंक की तेजी के साथ 76,520 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त रही, ये 23,205 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी। IT और ऑटो शेयर्स में बढ़त थी। वहीं FMCG और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट थी।