सेंसेक्स 548 अंक गिरकर 77,311 पर बंद:निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट रही, एनर्जी और IT शेयर्स टूटे

सेंसेक्स 548 अंक गिरकर 77,311 पर बंद:निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट रही, एनर्जी और IT शेयर्स टूटे

आज यानी 10 फरवरी को सेंसेक्स 548 अंक की गिरावट के साथ 77,311 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 178 अंक की गिरावट रही, ये 23,381 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली। आज एनर्जी, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टाटा स्टील और पावरग्रिड के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट रही। आज से ओपन हुआ अजाक्स इंजीनियरिंग का IPO
अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक इस इश्यू के लिए 13 फरवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 17 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ें शुक्रवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले शुक्रवार यानी 7 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 197 अंक की गिरावट के साथ 77,860 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 43 अंक लुढ़ककर 23,559 के स्तर पर बंद हुआ था।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *