पूर्णिया में शुक्रवार(18 जुलाई) को पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी। शरीर पर धारदार हथियार के 10 से ज्यादा निशान हैं। गर्दन भी काटी गई है। मर्डर घर से 3 किमी. दूर किया गया। हत्या के बाद आरोपी लाश को 400 मीटर दूर बोरी में बंदकर घसीटकर खेत में आरोपी ले गए और 3 फीट के गड्ढे में दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पत्नी रवीना खातून (30) का पति के दोस्त मो. मदरुल (35) से ही अफेयर था। मर्डर की स्क्रिप्ट वारदात वाली रात से सप्ताह भर पहले ही लिखी जा चुकी थी। पति मो. मोजीम (32) के मर्डर के लिए पैन कार्ड वाला प्लान पत्नी ने ही प्रेमी को दिया था। हत्या में मदरुल के 4 दोस्त भी शामिल थे। मदरुल पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जमीनी विवाद में अपने ही मामा के मर्डर का आरोप है। साल भर पहले ही जेल से बाहर आया था। पति से 1 लाख रुपए कर्ज लिया था पुलिस की पूछताछ में रवीना ने बताया, ’20 साल पहले ही मोजीम से शादी हुई थी। पहले दिल्ली में मजदूरी करता था। दोनों बच्चों के साथ मैं भी वहीं रहती थी, लेकिन 2 साल पहले गांव आ गई थी। इसके बाद पति पंजाब चला गया। साल भर पहले गांव के ही रहने वाले मो. मदरुल ने पति से जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपए कर्ज लिया। इसके बाद उसका मेरे घर पर आना-जाना शुरू हुआ। कुछ ही दिनों में पति से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई। पति पंजाब से एक साल में एक बार आते थे। इस दौरान मदरुल से मेरी नजदीकियां बढ़ गई। घर में जब भी बच्चे नहीं होते तो उसे किसी न किसी बहाने से बुला लेती थी। बकरीद पर पति घर पहुंचा। उसे ग्रामीणों से लव अफेयर और अवैध संबंध के बारे में पता चल गया। पति ने कहा था अगर ये बात सही निकली तो वो उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। पैन कार्ड बनवाने के लिए प्रेशर दिया रवीना ने आगे कहा 10 दिन पहले पंजाब जाने वाला था, लेकिन शक के चलते उसने जाने का प्लान कैंसिल कर दिया। प्यार में रोड़ बन रहा था। इसके बाद फोन प्रेमी को फोन किया। दोनों ने मिलकर साजिश रची। मर्डर के लिए पैन कार्ड वाला प्लान बनाया। पति साइड से बकरीद खरीद बिक्री का कारोबार भी करते थे। प्लान के मुताबिक वारदात वाली रात से 3 दिन पहले 15 जुलाई को प्रेमी मदरुल उसके घर धारदार छूरा लेने पहुंचा था। चाय-नाश्ता देने के बहाने पैन कार्ड की बात छेड़ी। पति पर पैन कार्ड बनवा लेने के लिए फोर्स किया। जिसके बाद पति इसके लिए तैयार हो गया। गले पर चाकू से किया वार रविना ने पुलिस को बताया, ’18 जुलाई की देर शाम करीब शाम 7 बजे प्रेमी मोहम्मद मदरुल अपनी बाइक लेकर मेरे घर पर पहुंचे। आधार कार्ड लेकर पति के साथ निकल गया। बाजार में उसे खिलाया पिलाया। इस बीच मौका पाकर मदरुल ने उसे और अपने 4 दोस्तो को मीरगंज के वार्ड 14 इमली टोल गांव से 3Km दूर त्रिमुहानी लीवरी पुल के पास बुला लिया। 11 बजे के आसपास वो बाजार से निकला। फिर प्लान के मुताबिक त्रिमुहानी लीवरी पुल के समीप पहुंचा। बाइक खराब होने के बहाने गाड़ी रोकी। घात लगाए मोजीम का इंतजार कर रहे दोस्तो ने उसे पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा। प्रेमी मदरुल ने धारदार छूरा निकाला। पहले पति की एक उंगली काटी और फिर गले पर 12 से अधिक वार किए। मैंने भी 2 से 3 बार गले पर वार किया। गर्दन पर 15 से अधिक हमले किए गए। गर्दन कटकर अलग हो गया। किसी को मर्डर की भनक न लगे, इसके लिए 400 मीटर तक लाश को घसीटते हुए नदी किनारे ले गए। यहां करीब 3 फीट गहरा गड्ढा खोदा और फिर लाश को बोरे में भरकर गड्ढे को नई मिट्टी से भरकर दफन कर दिया। इसके बाद वो घर लौट आई। अपने कपड़े बदल लिए। कपड़ों को सुबह उठते ही धूल दिया। ताकि किसी का उसके ऊपर शक न जाए। काफी कोशिशों के बाद भी आंखों में नींद नहीं आई और वो नहीं सो सकी। सुबह देवर मो. आशिक के सामने उसने नींद में होने का नाटक किया। पूछने पर बताया कि मोजीम रात घर नहीं आए हैं और कुछ बताकर भी नहीं गए। मौके पर चप्पल और चूड़ी पड़ी थी दैनिक भास्कर से बातचीत में मृतक के भाई मो. आशिक ने बताया, ‘शनिवार सुबह 6 बजे घर से 3Km दूर ग्रामीणों ने त्रिमुहानी लीवरी पुल के पास खेत में खून के निशान और कटी उंगली देखी। मीरगंज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आधे घंटे में मौके पर पहुंच गई, लेकिन लाश बरामद न हो सकी। तभी पुलिस की नजर मौके पर पड़ी टूटी चूड़ी और चप्पल पर गई। मर्डर के बाद लाश को घसीटते जाने के निशान मिले। ये करीब 400 मीटर लंबा था। निशान खत्म होने पर डॉग स्क्वायड की टीम ने नई मिट्टी से भरे हुए एक गड्ढे को ढूंढ निकाला। खुदाई हुई तो 3 फीट नीचे लाश मिली। उन्होंने भाई के शव की शिनाख्त की। टूटी चूड़ियों और भाभी के गोलमोल जवाब से उनका शक गहरा गया। इसी आधार पर रवीना को शनिवार दोपहर 3 बजे मीरगंज पुलिस ने हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी धमदाहा SDPO संदीप गोल्डी ने बताया, ‘हत्या का मामला है। युवक को मारकर गड्ढे में फेंक दिया था। गड्ढे से शव को बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में रवीना ने पति की हत्या का राज खोला। फरार प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’ पूर्णिया में शुक्रवार(18 जुलाई) को पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी। शरीर पर धारदार हथियार के 10 से ज्यादा निशान हैं। गर्दन भी काटी गई है। मर्डर घर से 3 किमी. दूर किया गया। हत्या के बाद आरोपी लाश को 400 मीटर दूर बोरी में बंदकर घसीटकर खेत में आरोपी ले गए और 3 फीट के गड्ढे में दफना दिया। इस मामले में पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पत्नी रवीना खातून (30) का पति के दोस्त मो. मदरुल (35) से ही अफेयर था। मर्डर की स्क्रिप्ट वारदात वाली रात से सप्ताह भर पहले ही लिखी जा चुकी थी। पति मो. मोजीम (32) के मर्डर के लिए पैन कार्ड वाला प्लान पत्नी ने ही प्रेमी को दिया था। हत्या में मदरुल के 4 दोस्त भी शामिल थे। मदरुल पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जमीनी विवाद में अपने ही मामा के मर्डर का आरोप है। साल भर पहले ही जेल से बाहर आया था। पति से 1 लाख रुपए कर्ज लिया था पुलिस की पूछताछ में रवीना ने बताया, ’20 साल पहले ही मोजीम से शादी हुई थी। पहले दिल्ली में मजदूरी करता था। दोनों बच्चों के साथ मैं भी वहीं रहती थी, लेकिन 2 साल पहले गांव आ गई थी। इसके बाद पति पंजाब चला गया। साल भर पहले गांव के ही रहने वाले मो. मदरुल ने पति से जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपए कर्ज लिया। इसके बाद उसका मेरे घर पर आना-जाना शुरू हुआ। कुछ ही दिनों में पति से उसकी अच्छी दोस्ती हो गई। पति पंजाब से एक साल में एक बार आते थे। इस दौरान मदरुल से मेरी नजदीकियां बढ़ गई। घर में जब भी बच्चे नहीं होते तो उसे किसी न किसी बहाने से बुला लेती थी। बकरीद पर पति घर पहुंचा। उसे ग्रामीणों से लव अफेयर और अवैध संबंध के बारे में पता चल गया। पति ने कहा था अगर ये बात सही निकली तो वो उसे जिंदा नहीं छोड़ेगा। पैन कार्ड बनवाने के लिए प्रेशर दिया रवीना ने आगे कहा 10 दिन पहले पंजाब जाने वाला था, लेकिन शक के चलते उसने जाने का प्लान कैंसिल कर दिया। प्यार में रोड़ बन रहा था। इसके बाद फोन प्रेमी को फोन किया। दोनों ने मिलकर साजिश रची। मर्डर के लिए पैन कार्ड वाला प्लान बनाया। पति साइड से बकरीद खरीद बिक्री का कारोबार भी करते थे। प्लान के मुताबिक वारदात वाली रात से 3 दिन पहले 15 जुलाई को प्रेमी मदरुल उसके घर धारदार छूरा लेने पहुंचा था। चाय-नाश्ता देने के बहाने पैन कार्ड की बात छेड़ी। पति पर पैन कार्ड बनवा लेने के लिए फोर्स किया। जिसके बाद पति इसके लिए तैयार हो गया। गले पर चाकू से किया वार रविना ने पुलिस को बताया, ’18 जुलाई की देर शाम करीब शाम 7 बजे प्रेमी मोहम्मद मदरुल अपनी बाइक लेकर मेरे घर पर पहुंचे। आधार कार्ड लेकर पति के साथ निकल गया। बाजार में उसे खिलाया पिलाया। इस बीच मौका पाकर मदरुल ने उसे और अपने 4 दोस्तो को मीरगंज के वार्ड 14 इमली टोल गांव से 3Km दूर त्रिमुहानी लीवरी पुल के पास बुला लिया। 11 बजे के आसपास वो बाजार से निकला। फिर प्लान के मुताबिक त्रिमुहानी लीवरी पुल के समीप पहुंचा। बाइक खराब होने के बहाने गाड़ी रोकी। घात लगाए मोजीम का इंतजार कर रहे दोस्तो ने उसे पकड़ लिया और उसे बुरी तरह पीटा। प्रेमी मदरुल ने धारदार छूरा निकाला। पहले पति की एक उंगली काटी और फिर गले पर 12 से अधिक वार किए। मैंने भी 2 से 3 बार गले पर वार किया। गर्दन पर 15 से अधिक हमले किए गए। गर्दन कटकर अलग हो गया। किसी को मर्डर की भनक न लगे, इसके लिए 400 मीटर तक लाश को घसीटते हुए नदी किनारे ले गए। यहां करीब 3 फीट गहरा गड्ढा खोदा और फिर लाश को बोरे में भरकर गड्ढे को नई मिट्टी से भरकर दफन कर दिया। इसके बाद वो घर लौट आई। अपने कपड़े बदल लिए। कपड़ों को सुबह उठते ही धूल दिया। ताकि किसी का उसके ऊपर शक न जाए। काफी कोशिशों के बाद भी आंखों में नींद नहीं आई और वो नहीं सो सकी। सुबह देवर मो. आशिक के सामने उसने नींद में होने का नाटक किया। पूछने पर बताया कि मोजीम रात घर नहीं आए हैं और कुछ बताकर भी नहीं गए। मौके पर चप्पल और चूड़ी पड़ी थी दैनिक भास्कर से बातचीत में मृतक के भाई मो. आशिक ने बताया, ‘शनिवार सुबह 6 बजे घर से 3Km दूर ग्रामीणों ने त्रिमुहानी लीवरी पुल के पास खेत में खून के निशान और कटी उंगली देखी। मीरगंज पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आधे घंटे में मौके पर पहुंच गई, लेकिन लाश बरामद न हो सकी। तभी पुलिस की नजर मौके पर पड़ी टूटी चूड़ी और चप्पल पर गई। मर्डर के बाद लाश को घसीटते जाने के निशान मिले। ये करीब 400 मीटर लंबा था। निशान खत्म होने पर डॉग स्क्वायड की टीम ने नई मिट्टी से भरे हुए एक गड्ढे को ढूंढ निकाला। खुदाई हुई तो 3 फीट नीचे लाश मिली। उन्होंने भाई के शव की शिनाख्त की। टूटी चूड़ियों और भाभी के गोलमोल जवाब से उनका शक गहरा गया। इसी आधार पर रवीना को शनिवार दोपहर 3 बजे मीरगंज पुलिस ने हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी धमदाहा SDPO संदीप गोल्डी ने बताया, ‘हत्या का मामला है। युवक को मारकर गड्ढे में फेंक दिया था। गड्ढे से शव को बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में रवीना ने पति की हत्या का राज खोला। फरार प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।’