कटिहार में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के गोबराही दियारा की है। मृतक की पहचान बालू टोला निवासी स्वर्गीय पृथ्वी यादव के बेटे जूलो यादव के रूप में हुई है। मृतक के भाई रौशन यादव ने बताया कि जूलो यादव खेत में सिंचाई के लिए गए थे। अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाई और शव को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कटिहार सदर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार और कुरसेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वे मामले की जांच में जुटे हैं। मामले में कोढ़ा डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और अभी तक मृतक का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस टीम घटनास्थल पर घटना की जांच कर रही है कटिहार में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना कुरसेला थाना क्षेत्र के गोबराही दियारा की है। मृतक की पहचान बालू टोला निवासी स्वर्गीय पृथ्वी यादव के बेटे जूलो यादव के रूप में हुई है। मृतक के भाई रौशन यादव ने बताया कि जूलो यादव खेत में सिंचाई के लिए गए थे। अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाई और शव को अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कटिहार सदर डीएसपी धर्मेंद्र कुमार और कुरसेला थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वे मामले की जांच में जुटे हैं। मामले में कोढ़ा डीएसपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और अभी तक मृतक का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस टीम घटनास्थल पर घटना की जांच कर रही है
No tags for this post.