युवाओं की पहली पसंद बनी Yamaha की ये पॉपुलर बाइक, 10 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ नया रिकॉर्ड

Yamaha R15: यामाहा मोटर की पॉपुलर मोटरसाइकिल Yamaha R15 देश के स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई है। कंपनी ने इसे पहली बार 2008 में लॉन्च किया था, अब तक इस बाइक की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स का प्रोडक्शन हो चुका है। इस नए रिकॉर्ड को यामाहा ने अपने सूरजपुर प्लांट से 10वीं लाख यूनिट के रोल आउट के साथ हासिल किया है।

भारत में यामाहा R15 की लोकप्रियता का कारण?

यहां पर सबसे दिलचस्प बात यह है कि, टोटल सेल्स में यामाहा R15 की 90% बिक्री भारत में हुई है, जिससे जाहिर है कि यह देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्पोर्ट्स बाइक बन गई है। कंपनी ने R15 को लगातार नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन के साथ अपडेट किया है, जिससे यह राइडर्स, खासकर यूथ के बीच पॉपुलर है। यामाहा के चेयरमैन, इटारू ओटानी ने भी यह बताया कि हर नए वर्जन में राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है। उनका उद्देश्य है कि आने वाली पीढ़ी के लिए यह बाइक एक प्रेरणा बने।

ये भी पढ़ें- Tata ने घटाई अपनी इस किफायती SUV की कीमत, जानें डिस्काउंट ऑफर और गाड़ी की खासियत

भारत में यामाहा R15 मॉडल्स?

भारतीय बाजार में यामाहा R15 दो मॉडल्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। जिसमें पहला Yamaha R15 V4 है जो क्विक-शिफ्टर और न्यू इंटेनसिटी व्हाइट कलर के साथ आता है। दूसरा Yamaha R15S है इसमें नया LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो राइडर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देता है। दोनों मॉडल्स OBD2 नॉर्म्स के अनुरूप हैं, जिससे इनकी परफॉर्मेंस बेहतर हुई है।

ये भी पढ़ें- Hyundai की गाड़ियां अब और सस्ती! i20, Grand i10, Aura और Exter पर भारी छूट, ये रही पूरी डिटेल

पॉवरट्रेन और परफॉर्मेंस?

पॉवरट्रेन की बात करें तो R15 में 155cc, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो VVA (Variable Valve Actuation) टेक्नोलॉजी से लैस है। यह इंजन 10,000rpm पर 18.14bhp की पावर और 7,500 rpm पर 14.2 Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-असिस्ट क्लच की सुविधा मिलती है।

कितनी है कीमत?

Yamaha R15 V4 की कीमत 1.84 लाख (एक्स-शोरूम) से लेकर 2.11 लाख (एक्स-शोरूम) तक है, जबकि Yamaha R15S एक सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1.67 लाख (एक्स-शोरूम) है।

ये भी पढ़ें- कार माइलेज बढ़ाने के ये सीक्रेट टिप्स जानकर होगा फायदा, एक बार जरूर अपनाएं!

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *