Traffic Jam: भारत समेत ये 10 देश ट्रैफिक जाम से परेशान, चीन में तो 12 दिनों तक लगा था 100 किमी का जाम 

Traffic Jam: भारत समेत ये 10 देश ट्रैफिक जाम से परेशान, चीन में तो 12 दिनों तक लगा था 100 किमी का जाम 

Traffic Jam: आपमें से कई लोग ऑफिस या स्कूल-कॉलेज आते-जाते रोज के ट्रैफिक जाम से जरूर दो-चार होते होंगे। इस जाम के चलते आधे घंटे का रास्ता 2-2 घंटे के सफर में तब्दील हो जाता है। भारत में दिल्ली और बंगलूरू के जाम के तो कहने ही क्या! लेकिन क्या आप जानते हैं ट्रैफिक जाम की ये समस्या सिर्फ भारत (Traffic Jam in India) की ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों की है। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन जैसे विकसित देश भी शामिल हैं, और चीन भी जिसे दुनिया का सबसे बेस्ट ट्रांसपोर्टेशन का तमगा मिला हुआ है। 

किन देशों में सबसे बुरे हालात 

ट्रैफिक जाम की बात करें तो न्यूमिबियो के ट्रैफिक जाम इंडेक्स-2025 के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा जाम नाइजीरिया (Traffic Jam in Nigeria) में लगता है। नाइजीरिया का ट्रैफिक इंडेक्स 334.9 है। ट्रैफिक की वजह से नाइजीरिया का कार्बन उत्सर्जन 9261.8 है। यहां पर ट्रैफिक जाम एक-एक घंटे तक लगा रहता है, जिसकी वजह से लोग एक घंटे से ज्यादा देरी से अपने गंतव्य पर पहुंच पाता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर कोस्टा रिका है। जिसका ट्रैफिक इंडेक्स 301.0 है। कोस्टा रिका में ट्रैफिक की वजह से औसतन लोगों को भी एक घंटे की देरी का सामना करना पड़ता है।

सबसे खास बात तो ये है कि सबसे ट्रैफिक जाम वाले देशों की टॉप 10 लिस्ट में एशिया के 4 देश हैं, जिसमें भारत नवें नंबर पर है। भारत का ट्रैफिक इंडेक्स 204 है, यहां पर एक ट्रैफिक जाम औसतन पौन घंटे यानी लगभग 46 मिनट का होता है।  वहीं श्रीलंका तीसरे नंबर है, बांग्लादेश चौथे नंबर पर है। वहीं ईरान आठवें नंबर पर हैं।

Worst Traffic Jam in Countries

दुनिया के ये शहर ट्रैफिक से परेशान 

शहरों की बात करें तो दुनिया के देशों के अलावा कई ऐसे शहर (Most Traffic Jam city in the world) हैं जहां पर ट्रैफिक जाम से बुरा हाल है। ये शहर हैं-

ब्रिटेन का लंदन- ब्रिटेन में जाम की समस्या बहुत आम है। यहां की संकरी गलियां और बढ़ती आबादी इसका सबसे बड़ा कारण है। 

अमेरिका का लॉस एंजिल्स भी ट्रैफिक से दो-चार रहता है। इसकी वजह ये है कि ये शहर हॉलीवुड सिटी है। फिल्मों-सीरियल्स का काम होने के चलते यहां पर खूब भीड़-भाड़ रहती है। 

इसके अलावा कोस्टा रिका का सैन रोस, श्रीलंका की राजधानी कोलंबो, भारत की नई दिल्ली, बांग्लादेश का ढाका भी ट्रैफिक जाम से परेशान है। वहीं चीन की राजधानी बीजिंग और UAE का शरजाह में भी ट्रैफिक जाम एक बहुत बड़ी समस्या है। 

बीजिंग में लगा था 12 दिन तक जाम 

चीन का बीजिंग शहर ट्रैफिक से इतना परेशान है कि एक बार तो 12 दिनों के लिए जाम में गाड़ियां जस की तस खड़ी हो गईं थी। 14 अगस्त 2010 को ये जाम बीजिंग-तिब्बत एक्सप्रेसवे पर लगा था। ये 100 किलोमीटर तक फैल गया था। 12 दिनों तक गाड़ियां एक ही जगह पर खड़ी रही थीं जिससे बीजिंग का ये ट्रैफिक जाम दुनिया का सबसे लंबा जाम बन गया।

ये भी पढ़ें- Pakistan में अब पतंग उड़ाना भी इस्लाम के खिलाफ, 7 साल की हो सकती है सज़ा

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *