यूपी करेंट अफेयर्स – 21 मार्च:लखनऊ में श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव का आयोजन, संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम को कैबिनेट की मंजूरी

यूपी करेंट अफेयर्स – 21 मार्च:लखनऊ में श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव का आयोजन, संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम को कैबिनेट की मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 21 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स- 1. लखनऊ में श्रीलाल शुक्ल जन्मशती उत्सव का आयोजन हुआ: 20 मार्च को लखनऊ में हिंदी साहित्य के महान साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल के जन्मशती उत्सव का आयोजन किया गया। 2. गाजियाबाद में जैविक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी आयोजित: 18 से 19 मार्च, 2025 को गाजियाबाद में ‘जैविक खेती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। 3. ET गवर्नमेंट डिजिटेक एनुअल अवार्ड्स 2025 में UP ने जीते 5 पुरस्कार: 18 मार्च को नई दिल्ली में ET गवर्नमेंट डिजिटेक एनुअल अवार्ड्स 2025 में उत्तर प्रदेश को डिजिटल गवर्नेंस में विभिन्न श्रेणियों में 5 पुरस्कार मिले। यूपी द्वारा जीते गए पुरस्कारों में शामिल हैं- राष्ट्रीय 4. संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD) को कैबिनेट की मंजूरी: 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संशोधित राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (NPDD) को मंजूरी दे दी। 5. नई दिल्ली में कृषि पर भारत-जर्मनी के बीच 8वीं संयुक्त कार्य समूह की बैठक खत्म हुई: 19 मार्च को नई दिल्ली में कृषि पर भारत-जर्मनी संयुक्त कार्य समूह की 8वीं बैठक आयोजित की गई। 6. नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला के वार्षिक सम्मेलन-2025 का आयोजन: 19 मार्च को नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला के वार्षिक सम्मेलन -2025 का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला के वार्षिक सम्मेलन-2025 की थीम-’एंटी-डोपिंग विज्ञान: नवाचार और चुनौतियां’ थी। इस सम्मेलन में डोपिंग का पता लगाने में वैज्ञानिक नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ-साथ प्रतिबंधित पदार्थों की निरंतर विकसित होती प्रकृति और खेलों की अखंडता बनाए रखने के लिए सहयोगपूर्ण प्रयासों के महत्व पर चर्चा की गई। अंतर्राष्ट्रीय 7. हंगरी ने आधिकारिक तौर पर LGBTQ+ विरोधी कानून पारित किया: 19 मार्च को हंगरी ने आधिकारिक तौर पर LGBTQ+ विरोधी कानून पारित कर दिया। 21 मार्च का इतिहास: ये खबर भी पढ़ें…
यूपी करेंट अफेयर्स – 20 मार्च:अयोध्या में 2 दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन होगा; ‘बिल्ड भारत एक्सपो-2025’ शुरू उत्तर प्रदेश में जल्‍द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्‍जाम्स के लिए 20 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *