औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड की टंडवा पंचायत के मुखिया राम प्रसाद राम के घर पर बुधवार को रेड हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो झारखंड की टीम ने राजस्थानी थाना की पुलिस के साथ उनके पैतृक गांव पछियारी बेनी गांव में छापेमारी की। लगभग चार गाड़ी से स्थानीय थाना की पुलिस के साथ टीम पहुंची और आय से अधिक मामले को लेकर रेड की है। राम प्रसाद राम के दो बेटे हैं, बड़े बेटे राजेश झारखंड के रांची के नामकुम में राजस्व पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। छोटे बेटे मुकेश टाटा में इंजीनियर हैं। परिवार के सदस्यों को बाहर आने और अंदर जाने से लोगों को मना किया गया है। छापेमारी दल में सुदर्शन आस्तिक, मजिस्ट्रेट पंकज सहाय, सुनील कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं। सुबह 7 बजे से छापामारी चलाई जा रही है। आय से अधिक मामले में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें एक टीम रांची में भी छापेमारी कर रही है। हाल ही में मुखिया ने 2021 के पंचायत चुनाव में जीत हासिल की थी। छोटे बेटे झारखंड के टाटा में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। 6 घंटे तक चली छापेमारी यह छापामारी अभियान सुबह 7 बजे से 6 घंटे से अधिक समय तक चली। छापामारी टीम में DSP सुदर्शन आस्तिक, मजिस्ट्रेट पंकज सहाय, सुनील कुमार सहित अन्य लोग शामिल है। राजेश राम के पिता ने पहली बार 2021 की पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की थी। छोटे पुत्र मुकेश कुमार झारखंड के टाटा में इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। संपत्ति को लेकर पूछताछ की मुखिया राम प्रसाद राम ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे के आसपास टीम आई और घर के परिवारों के साथ पूछताछ की। पूछताछ के दौरान घर में रखी सामग्री, जमीन संबंधित कागजात और बैंक संबंधित कागजात के बारे में पूछताछ की। साथ ही चल एवं अचल संपत्ति के बारे में जानकारी ली। टीम अपने साथ कुछ लेकर नहीं गई है। पैतृक संपत्ति के बारे में भी जानकारी ली। औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड की टंडवा पंचायत के मुखिया राम प्रसाद राम के घर पर बुधवार को रेड हुई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो झारखंड की टीम ने राजस्थानी थाना की पुलिस के साथ उनके पैतृक गांव पछियारी बेनी गांव में छापेमारी की। लगभग चार गाड़ी से स्थानीय थाना की पुलिस के साथ टीम पहुंची और आय से अधिक मामले को लेकर रेड की है। राम प्रसाद राम के दो बेटे हैं, बड़े बेटे राजेश झारखंड के रांची के नामकुम में राजस्व पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। छोटे बेटे मुकेश टाटा में इंजीनियर हैं। परिवार के सदस्यों को बाहर आने और अंदर जाने से लोगों को मना किया गया है। छापेमारी दल में सुदर्शन आस्तिक, मजिस्ट्रेट पंकज सहाय, सुनील कुमार सहित अन्य लोग शामिल हैं। सुबह 7 बजे से छापामारी चलाई जा रही है। आय से अधिक मामले में अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें एक टीम रांची में भी छापेमारी कर रही है। हाल ही में मुखिया ने 2021 के पंचायत चुनाव में जीत हासिल की थी। छोटे बेटे झारखंड के टाटा में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। 6 घंटे तक चली छापेमारी यह छापामारी अभियान सुबह 7 बजे से 6 घंटे से अधिक समय तक चली। छापामारी टीम में DSP सुदर्शन आस्तिक, मजिस्ट्रेट पंकज सहाय, सुनील कुमार सहित अन्य लोग शामिल है। राजेश राम के पिता ने पहली बार 2021 की पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की थी। छोटे पुत्र मुकेश कुमार झारखंड के टाटा में इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। संपत्ति को लेकर पूछताछ की मुखिया राम प्रसाद राम ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे के आसपास टीम आई और घर के परिवारों के साथ पूछताछ की। पूछताछ के दौरान घर में रखी सामग्री, जमीन संबंधित कागजात और बैंक संबंधित कागजात के बारे में पूछताछ की। साथ ही चल एवं अचल संपत्ति के बारे में जानकारी ली। टीम अपने साथ कुछ लेकर नहीं गई है। पैतृक संपत्ति के बारे में भी जानकारी ली।
No tags for this post.