Weather Update: अकोला सबसे हॉट! अगले 48 घंटे में बढ़ेगी परेशानी, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

Weather Update: अकोला सबसे हॉट! अगले 48 घंटे में बढ़ेगी परेशानी, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

Maharashtra Weather Forecast : फरवरी के महीने में ही मई जैसी चुभती गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने नागरिकों को बेहाल कर दिया है। पश्चिम महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था, हालांकि अब इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीँ मुंबई में आज 18 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा और साफ धूप देखने को मिलेगी। मुंबई में दोपहर में पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा और रात में 20 डिग्री के आसपास तक लुढ़क सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पुणे में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप होगी। बीते कुछ दिनों से यहां का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं, सातारा में भी गर्मी का असर बढ़ रहा है। यहां का तापमान आज 37 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बीते 24 घंटे में राज्य में विदर्भ के अकोला में सबसे ज्यादा 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। वहीं, पश्चिम महाराष्ट्र में फिलहाल गर्मी का प्रकोप जारी है और आने वाले दिनों में राहत के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। पश्चिम महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में तापमान 38 डिग्री तक चला गया है।

सांगली में भी तापमान में मामूली गिरावट आई है, लेकिन फिर भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में सांगली में फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़े-रणवीर इलाहाबादिया के विदेश जाने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- दिमाग में हैं गंदे विचार

वहीं, सोलापुर इस वक्त पश्चिम महाराष्ट्र के सबसे गर्म जिलों में से एक बना हुआ है। बीते 24 घंटे में यहां का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आईएमडी ने सांगली और सोलापुर में अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ने की भविष्यवाणी की है।

कोल्हापुर में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है। कोल्हापुर में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा।

फरवरी के दूसरे पखवाड़े में महाराष्ट्र में गर्मी बढ़ने की संभावना है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए विशेषज्ञों ने नागरिकों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के, आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी है।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *