Zila Panchayat Adhyaksh: फिर बदली तारीख! अब दिन होगा जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव, आदेश जारी

Zila Panchayat Adhyaksh: फिर बदली तारीख! अब दिन होगा जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव, आदेश जारी

Zila Panchayat Adhyaksh: रायपुर के जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन की तारीख फिर बढ़ा दी गई। अब 13 मार्च की बजाय 20 मार्च को कर दिया गया है। पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ की ओर से पत्र भी जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पत्र में कारणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। पत्र के अनुसार 20 मार्च को जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों को जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन की सूचना जारी की जाएगी और 24 मार्च को जिला पंचायत के प्रथम सम्मिलन का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े: 8th Pay Commission: बेरंग होगी 300 से ज्यादा कर्मचारियों की होली, अब तक नहीं मिला मानदेेय, जानिए वजह?

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

रायपुर जिला पंचायत चुनाव की तारीख़ बुधवार को दूसरी बार बढ़ा दी गई। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनोद तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि 23 फरवरी को तीसरे चरण का चुनाव होने के बाद 5 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की घोषणा की। इसे आगे बढ़ाकर 12 मार्च कर दिया गया था। अब फिर चुनाव को स्थगित कर 20 मार्च की तारीख़ तय की गई है।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *